दतिया पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ, वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा
दतिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशों तथा कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मामले के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
दतिया शहर में अपराध नियंत्रण के लिए एसडीओपी एवं कोतवाली थाना प्रभारी स्वयं दिन-रात सड़कों पर निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों, गुंडों और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि शहर में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का कहना है कि अपराध कर भागने या छिपने की कोशिश करने वाले आरोपी कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकेंगे। दतिया पुलिस लगातार गश्त, निगरानी और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हालिया गिरफ्तारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज और प्रभावी
दतिया पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ, वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
6:30 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:30 AM
Rating:

No comments: