टोडरमल पार्क में पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा
सीतापुर राकेश पाण्डेय।शासन की मंशा अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित हरगांव में वृक्षारोपण किया गया।
जिला मुख्यालय पर राजा टोडरमल पार्क निकट पुलिस क्लब सीतापुर में राजा टोडर मल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD के राष्ट्रीय संस्थापक संजयपुरी के निर्देशानुसार अमरूद, आवंला,अनार व अन्य फल व फूलों वाले वृक्षों का रोपण किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा पेड़ो को रोपने के बाद उनकी देखभाल भी करनी जरूरी होती है। पर्यावरण बचाने के लिए सभी को कम से कम एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।पेड़ पौधे हमारे जीवन का अंग है,पेड़ों पर ही हमारा जीवन निर्भर है।
इस मौके पर राजा टोडर मल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के जिला अध्यक्ष/बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव,नगर प्रभारी सुनील कुमार राठौर एड.अनीश कुमार, एड.रेशमा खां, जितेंद्र कुमार विशाल कुमार, अंकित जायसवाल, पत्रकार अवनीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा वृक्षा रोपण के क्रम से हरगांव भी अछूता नहीं रहा,यहां भी वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आदर्श नगर पंचायत हरगांव के वार्ड मुराद नगर में सभासद शोएब खां ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण का संदेश देकर वृक्षारोपण कार्य क्रम का आगाज किया।
इस अवसर पर पूर्व सभासद इक़्तेदार खां अनुराग अवस्थी नसीर खां ज़ैद खां आदियान खां अली खां सर्फराज खां मेराज खां नदीम खां आदि लोग मौजूद रहे।
टोडरमल पार्क में पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
Reviewed by dainik madhur india
on
10:26 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:26 AM
Rating:

No comments: