दतिया में कांग्रेस को फिर झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल*

*दतिया में कांग्रेस को फिर झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल*

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




*दतिया। दतिया जिले में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। मंगलवार को ग्राम औरीना के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भोपाल स्थित निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।*

भाजपा में शामिल होने वालों में महेंद्र अहिरवार, कालका प्रसाद, राजेंद्र अहिरवार, यशराज अहिरवार, शिवम् अहिरवार, अभय अहिरवार, दिलीप अहिरवार , जितेंद्र अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ता 
वीरूअहीरवार(खदरावनी)के साथ शामिल हुये।
इस अवसर पर उदगवां मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल, भाजपा उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं वीरू अहिरवार भी उपस्थित रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया में कांग्रेस संगठन लगातार कमजोर होता दिखाई दे रहा है, जबकि भाजपा गांव-गांव में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की बढ़ती घटनाओं ने जिले की राजनीतिक तस्वीर को बदलना शुरू कर दिया है। आगामी चुनावों को देखते हुए यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।
दतिया में कांग्रेस को फिर झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल* दतिया में कांग्रेस को फिर झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल* Reviewed by dainik madhur india on 10:20 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.