दतिया शहर की सम्राट अशोक नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दतिया शहर की सम्राट अशोक नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
परिवार के 10 दिन तक बाहर रहने का फायदा उठाते हुए बदमाश घर में घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, एक लैपटॉप और 15 हजार रुपये नकद सहित करीब 1 लाख रुपये का सामान पार कर ले गए।
मकान मालिक भानवेंद्र चतुर्वेदी जब परिवार के साथ वापस लौटे तो घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। चोरी की इस घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है।
दतिया शहर की सम्राट अशोक नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Reviewed by dainik madhur india
on
6:25 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:25 AM
Rating:

No comments: