संकल्प से समाधान: 26 साल बाद दुरसड़ा PHC में गूंजी पहली किलकारी
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की "संकल्प से समाधान" की भावना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों का एक सुखद परिणाम आज देखने को मिला।
05 जून को जब हमने दुरसड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी पॉइंट का शुभारंभ किया था, तब यह केवल एक स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत नहीं थी, बल्कि एक विश्वास था कि गांव की माताओं को सुरक्षित प्रसव के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
आज वह विश्वास साकार हुआ। 26 वर्षों बाद दुरसड़ा PHC में पहली बार एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
उस नन्ही बच्ची की पहली किलकारी ने यह एहसास कराया कि प्रशासनिक निर्णय तब सबसे अधिक सार्थक होते हैं, जब उनका लाभ सीधे आमजन के जीवन में दिखाई देता है। अब क्षेत्र के 70 गांवों की माताओं को अपने घर के नज़दीक सुरक्षित प्रसूति सेवाएं मिल सकेंगी।
यह केवल एक बच्ची का जन्म नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उस नन्ही परी को ढेरों शुभकामनाएं और उसके स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की कामना।
संकल्प से समाधान: 26 साल बाद दुरसड़ा PHC में गूंजी पहली किलकारी
Reviewed by dainik madhur india
on
7:06 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:06 AM
Rating:

No comments: