25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




जालौन। कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 25 हजार रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपी ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से वाहन चोरी के मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार Reviewed by dainik madhur india on 7:20 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.