दतिया में सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी-दस्तावेजों के साथ 2 किलो घी भी ले गए चोर

दतिया में सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी-दस्तावेजों के साथ 2 किलो घी भी ले गए चोर

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा।




दतिया। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों नहीं, बल्कि घर की जरूरी चीजों तक पर हाथ साफ कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी देश दीपक यादव के मकान में 20-21 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोर घुस गए। चोर घर से कुछ नकदी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने रसोई तक खंगाल डाली और वहां रखा करीब 2 किलो शुद्ध घी भी अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
दतिया में सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी-दस्तावेजों के साथ 2 किलो घी भी ले गए चोर दतिया में सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी-दस्तावेजों के साथ 2 किलो घी भी ले गए चोर Reviewed by dainik madhur india on 6:40 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.