दतिया में 16 पूर्व सरपंचों पर गिरफ्तारी वारंट, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया जिले में पंचायतों में हुए निर्माण कार्यों की अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 पूर्व सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत लंबित वसूली प्रकरणों में यह कदम उठाया गया है।
जिला पंचायत की जांच में विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले सामने आए थे। प्रशासन की सख्ती के बाद कई पूर्व सरपंचों ने बकाया राशि जमा करना शुरू कर दिया है, जबकि 16 पूर्व सरपंच अब भी वसूली नहीं कर पाए हैं।
भरौली के पूर्व सरपंच खेमराज कुशवाहा पर 6.94 लाख रुपये, बहादुरपुर की पूर्व सरपंच भावना दांगी पर 5.26 लाख रुपये और बेरछा के पूर्व सरपंच कन्हैयालाल यादव पर 5.15 लाख रुपये की वसूली बकाया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और वसूली नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
दतिया में 16 पूर्व सरपंचों पर गिरफ्तारी वारंट, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
Reviewed by dainik madhur india
on
2:49 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
2:49 AM
Rating:

No comments: