मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और जनकल्याण की नई इबारत – प्रभारी मंत्री

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और जनकल्याण की नई इबारत – प्रभारी मंत्री

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि जनधन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, आवास, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। किसानों को सम्मान निधि, सस्ता ऋण और सिंचाई सुविधाओं से सशक्त बनाया गया है, जबकि महिलाओं के लिए लखपति दीदी, उज्ज्वला और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं संचालित की गई हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की निरंतर यात्रा का प्रतीक हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और जनकल्याण की नई इबारत – प्रभारी मंत्री मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और जनकल्याण की नई इबारत – प्रभारी मंत्री Reviewed by dainik madhur india on 7:07 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.