सीतापुर महिला दरोगा के आवास पर दरोगा का हंगामा सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में दरवाजा तोड़ने का प्रयास का आरोप, गिरफ्तार
सीतापुर महिला दरोगा के आवास पर दरोगा का हंगामा
सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में दरवाजा तोड़ने का प्रयास का आरोप, गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी के आवासीय परिसर में बीती 29 मई की रात उस हड़कंप मच गया जब एक पुरुष दरोगा ने महिला दरोगा के सरकारी आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोपी ने कथित तौर पर आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, जिसकेबाद महिला अधिकारी ने खुद को घर के भीतर बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा आशीष चंद्र दुबे वर्तमान में लखनऊ स्थित शक्ति भवन में गोपनीय पद पर तैनात हैं। रविवार देर रात वह 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित महिला दरोगा के सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां विवाद करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की भी कोशिश की।घटना से घबराई महिला दरोगा ने तत्काल पीएसी के सेनानायक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीएसी अधिकारियों सहित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। टीम ने आरोपी दारोगा आशीष चंद्र दुबे को हिरासत में ले लिया।
एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद पीएसी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मामले को लेकर पुलिस विभाग में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर महिला दरोगा के आवास पर दरोगा का हंगामा सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी परिसर में दरवाजा तोड़ने का प्रयास का आरोप, गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
6:56 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:56 AM
Rating:

No comments: