पीपलरावा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार*


*पीपलरावा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार*

*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*




• *तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर हुई पहचान।*
• *चोरी गये गेहूं की बोरियां, पंखे, ट्रैक्टर की टापलिंग, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।*

*संक्षिप्त विवरणः-* पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मश्रुका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। 

इसी क्रम में थाना पीपलरावा क्षेत्र के ग्राम विजयगढ़ मुरमिया एवं सुंदरपुर में घरों से गेहूं, नगदी एवं अन्य सामान चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर थाना पीपलरावा में अपराध क्रमांक 131/2026 एवं 170/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां श्री सुबौध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी विशाल पिता गोविंद कुशवाह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर थाना पीपलरावा एवं विकेन्द्र उर्फ बंटी पिता राजेन्द्र गेहलोत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर तथा एक बाल अपचारी की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया ।  पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपियों एवं बाल अपचारी के कब्जे से चोरी गया गेहूं, गेहूं की बोरियां, पंखे, ट्रैक्टर की टापलिंग, नगदी राशि तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बराम�
पीपलरावा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार* पीपलरावा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार* Reviewed by dainik madhur india on 7:09 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.