सीतापुर रामकोट में NH-30 पर सड़क हादसे में एक की मौत टेंपो ने सड़क पार करते समय टक्कर मारी, ट्रैक्टर से टकराया, पांच घायल

सीतापुर रामकोट में NH-30 पर सड़क हादसे में एक की मौत
 
टेंपो ने सड़क पार करते समय टक्कर मारी, ट्रैक्टर से टकराया, पांच घायल

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराए टैम्पो में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलोंको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खगेशियामाऊ के पास 40 वर्षीय अक्षय पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बेटपुर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टैम्पो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अक्षय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक टैम्पो पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जाटकराया। टक्कर के कारण टैम्पो में सवार पांच यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में आवश्यक काननी कार्रवाई की जा रही है।मृतक अक्षय की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायलों की स्थिति पर भी चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
सीतापुर रामकोट में NH-30 पर सड़क हादसे में एक की मौत टेंपो ने सड़क पार करते समय टक्कर मारी, ट्रैक्टर से टकराया, पांच घायल सीतापुर रामकोट में NH-30 पर सड़क हादसे में एक की मौत   टेंपो ने सड़क पार करते समय टक्कर मारी, ट्रैक्टर से टकराया, पांच घायल Reviewed by dainik madhur india on 7:04 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.