ग्रामीणों की आय में वृद्धि, रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोल रहा न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं टोरेंट पावर प्रोजेक्ट
ग्रामीणों की आय में वृद्धि, रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोल रहा न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं टोरेंट पावर प्रोजेक्ट
दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
अनूपपुर।जिले की रक्सा-कोलमी ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं उसकी सहायक कंपनी टोरेंट पावर की ऊर्जा परियोजना को ग्रामीण विकास और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस परियोजना से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीणों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।
परियोजना के चलते सड़क, परिवहन, निर्माण कार्य, छोटे व्यापार, होटल, किराना, मशीनरी और स्थानीय सेवाओं से जुड़े कई नए अवसर विकसित हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि बड़े औद्योगिक निवेश से आसपास के गांवों में आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं और इसका सीधा लाभ स्थानीय परिवारों तक पहुंचता है। यही कारण है कि रक्सा-कोलमी क्षेत्र के अनेक ग्रामीण, व्यापारी और युवा इस परियोजना को क्षेत्र के भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ लोग विकास कार्यों को प्रभावित करने और माहौल भटकाने की कोशिशों में लगातार सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि ऐसे तत्व हर बड़ी परियोजना के समय अनावश्यक भ्रम की स्थिति बनाकर जिले में आने वाले निवेश और विकास की गति को प्रभावित करते हैं। वहीं कुछ लोग जबरन “विज्ञप्ति वीर” बनकर अनैतिक दबाव बनाने में लगे हुए हैं, जबकि वास्तविक आवश्यकता क्षेत्र में रोजगार, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की है।
सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं नियमानुसार आगे बढ़ रही हैं तथा संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण भी जारी है। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य वैधानिक प्रावधानों और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस प्रकार की परियोजनाओं को सकारात्मक सहयोग मिलता है तो अनूपपुर जिला आने वाले समय में औद्योगिक और आर्थिक विकास का नया केंद्र बन सकता है। इससे न केवल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।
ग्रामीणों की आय में वृद्धि, रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोल रहा न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं टोरेंट पावर प्रोजेक्ट
Reviewed by dainik madhur india
on
8:16 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:16 PM
Rating:

No comments: