जनकपुर मंडल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी
जिला संवाददाता गणेश तिवारी एमसीबी छत्तीसगढ़
एमसीबी/जनकपुर
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक विजय पर जनकपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां जाहिर कीं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान “नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद” और “भारतीय जनता पार्टी विजय हो” के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और जीत को देशभर में भाजपा की नीतियों एवं नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल, उपाध्यक्ष नीलेश मिश्रा,पार्षद ओमप्रकाश सोनी,जितेंद्र नामदेव,विष्णु गुप्ता,निशांत गुप्ता,रफीक खान,अरुण सिंह, महामंत्री दिनेश मौर्य, मणि पाण्डेय,आदित्य गुप्ता, हुबलाल साहू,जीवनराम तथा युवा मोर्चा से शुभम सिंह एवं कुलदीप तिवारी सहित भाजपा के ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। जनकपुर मंडल में विजय उत्सव देर तक उल्लास और उत्साह के माहौल में मनाया गया।
जनकपुर मंडल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी
Reviewed by dainik madhur india
on
7:36 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:36 AM
Rating:

No comments: