एसपी जालौन ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन उरई में दमदार मॉक ड्रिल का निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जालौन। शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई पहुंचकर परेड की सलामी ली और जवानों के अनुशासन व स्मार्ट टर्नआउट का निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने उत्कृष्ट समन्वय और तैयारी का प्रदर्शन किया, जिससे बल की कार्यक्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन में आयोजित बलवा नियंत्रण (एंटी-रायट) मॉक ड्रिल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग, टीम की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और रणनीतिक कौशल को परखा गया। मॉक ड्रिल में जवानों ने समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई कर अपनी तत्परता का परिचय दिया।
निरीक्षण के उपरांत एसपी ने अर्दली रूम में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहां कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
एसपी जालौन ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन उरई में दमदार मॉक ड्रिल का निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
10:52 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:52 AM
Rating:

No comments: