*बसई में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया लाभार्थियों से संवाद*
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा
दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई में ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री Dr. Narottam Mishra मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
*इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके उपचार की चिंता को कम करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।*
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धीरू दांगी सहित बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड लाभार्थी, ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
ग्रामीणों ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की तथा सरकार के जनहितकारी प्रयासों को आमजन के लिए लाभकारी बताया।
बसई में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया लाभार्थियों से संवाद*
Reviewed by dainik madhur india
on
12:20 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
12:20 AM
Rating:

No comments: