*थाना उनाव पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार*
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 28.05.2026 को थाना उनाव पुलिस द्वारा थाना उनाव के अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 25(1-B)(a), 25(1)A, 27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी अब्दुल रशीद (मंसूरी) उर्फ पप्पू वेल्डर, पिता मौलाबक्स मंसूरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12, भाण्डेर, जिला दतिया को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद किए गए, जिनमें –
* 01 अधिया 315 बोर की
* 03 कट्टे 315 बोर के
* 02 अधबने कट्टे 315 बोर के
* लोहे की नाल जैसी 10 वस्तुएँ
* 01 फनर, 01 रेती
* 05 कोले, 02 स्प्रिंग
* 03 लोहे की रॉड
* 01 छैनी, 02 हैमर
* 02 लोहे की चादर
* 01 काला टेप
* 01 वेल्डिंग मशीन
* 01 होल करने वाली मशीन
जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नवलकिशोर झा के कब्जे से तीन कट्टे 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर एवं तीन जिंदा कारतूस भी जप्त किए जा चुके हैं।
*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* -
1. अपराध क्रमांक 79/13 धारा 25(1) एवं 25(सी-1) एवं 29 आर्म्स एक्ट – थाना गोराघाट
2. अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 25(1-B)(a), 25(1)A, 27 आर्म्स एक्ट – थाना उनाव
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनाव उनि. यतेन्द्र भदौरिया, प्र.आर. 67 आदित्य शर्मा, आरक्षक 46 दर्शन यादव, आर. 843 मोहित शर्मा, आर. 58 भूपेंद्र सिंह, आर. 79 आनंद सिंह, आर. 805 विपिन शर्मा, आर. 357 रोहित यादव एसडीओपी कार्यालय भांडेर एवं आर महेश कौरव थाना भाण्डेर की सराहनीय भूमिका रही।
*थाना उनाव पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार*
Reviewed by dainik madhur india
on
3:58 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:58 AM
Rating:

No comments: