गन्ना छीलने गए वृद्ध की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

गन्ना छीलने गए वृद्ध की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा 




सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र के पैडहिया गांव में एक वृद्ध की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से गन्ना छीलने गए 65 वर्षीय ज्ञान सागर पुत्र बुद्धा का शव देर रात उनके ही खेत में खून से लथपथ हालत में मिला।
मृतक के पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि उनके पिता की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। करीब दो वर्ष पूर्व भी आरोपियों ने उनके पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में महोली कोतवाली में मुकदमा दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
परिजनों के अनुसार, 20 मई की सुबह लगभग 6 बजे ज्ञान सागर साइकिल से खेत पर गन्ना छीलने गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात करीब 11 बजे जब परिवार के लोग खेत पहुंचे तो वहां उनका शव पड़ा मिला। शव पर कई चोटों के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। मौके पर उनकी टूटी हुई साइकिल भी मिली।
सूचना मिलने पर डायल 112 और महोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गन्ना छीलने गए वृद्ध की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव गन्ना छीलने गए वृद्ध की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव Reviewed by dainik madhur india on 11:23 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.