सीतापुर मिश्रिख -जम्मू में शहीद हुए सैनिक को पिता ने दी मुखाग्नि सीतापुर के रनियापुर गांव में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, पत्नी-बच्ची बेसुध

सीतापुर मिश्रिख -जम्मू में शहीद हुए सैनिक को पिता ने दी मुखाग्नि 

सीतापुर के रनियापुर गांव में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, पत्नी-बच्ची बेसुध

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर। देश की सेवा करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में तैनात सीतापुर के जवान राम लखन यादव अस्पताल में ज़िंदगी मौत से जंग लड़ते हुए शनिवार रात शहीद हो गए। रविवार को शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव रनियापुर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार शाम करीब 5बजे जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव में मातम छा गया।
मिश्रिख तहसील की ग्राम सभा रनियापुर निवासी जगदीश प्रसाद यादव के पुत्र राम लखन यादव (33) वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह देश सेवा के प्रति समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे।

वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में थी।

जानकारी के अनुसार सेना परिसर में खाना तैयार किए जाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।हादसे में कई सैनिक घायल हो गए, जबकि राम लखन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
बताया जाता है कि शहीद राम लखन यादव की करीब तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक मासूम बेटी है। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मासूम बेटी को अभी यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। परिवार में बड़े भाई शैलेंद्र यादव, हरिनाम यादव और छोटी बहन गीता यादव है।पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'शहीद राम लखन यादव अमर रहें' के नारों से वातावरण गूंज उठा।
सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचाया और सलामी के बाद पिता जगदीश प्रसाद ने मुखाग्नि दी है। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
सीतापुर मिश्रिख -जम्मू में शहीद हुए सैनिक को पिता ने दी मुखाग्नि सीतापुर के रनियापुर गांव में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, पत्नी-बच्ची बेसुध सीतापुर मिश्रिख -जम्मू में शहीद हुए सैनिक को पिता ने दी मुखाग्नि   सीतापुर के रनियापुर गांव में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, पत्नी-बच्ची बेसुध Reviewed by dainik madhur india on 11:08 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.