सीतापुर सिधौली अलादादपुर में मजार पर महिला के गले से चेन खींची* सतर्कता से आरोपी महिला पकड़ी गई, पुलिस ने भेजा जेल
*सीतापुर सिधौली अलादादपुर में मजार पर महिला के गले से चेन खींची*
सतर्कता से आरोपी महिला पकड़ी गई, पुलिस ने भेजा जेल
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के सिधौली के अलादादपुर स्थित पंचपीर मजार पर गुरुवार को एक महिला के गले से सोने की चेन खींचने का मामला सामने आया। पीड़िता की सतर्कता के कारण आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मजार पर मौजूद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।लखनऊ के मोहिबुल्लापुर निवासी सरोज देवी अपने बच्चों के साथ थाना सन्धना क्षेत्र के नंदवन गांव स्थित मायके आई हुई थीं। गुरुवार को घर लौटते समय वह परिवार सहित पंचपीर मजार पर दर्शन करने पहुंचीं। पीड़िता ने बताया कि उनकी मजार में गहरी आस्था है और वह पहले भी कई बार यहां आ चुकी हैं। गुरुवार को नौचंदी का बड़ा मेला होने के कारण मजार पर काफी भीड़ थी।
सरोज देवी जैसे ही मजार पर माथा टेकने के लिए झुकीं, पास खड़ी एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। सरोज देवी को तुरंत इसका एहसास हो गया। उन्होंने तत्काल आरोपी महिला का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगीं।
हंगामा सुनकर मजार कमेटी के सदस्य और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिधौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है
सीतापुर सिधौली अलादादपुर में मजार पर महिला के गले से चेन खींची* सतर्कता से आरोपी महिला पकड़ी गई, पुलिस ने भेजा जेल
Reviewed by dainik madhur india
on
11:17 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:17 AM
Rating:

No comments: