*पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवीन बस स्टैंड भवन का किया लोकार्पण*
सर्च स्टोरी संवाददाता दतिया।
नगर पालिका कार्यालय के समीप 5.91 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त नवीन बस स्टैंड भवन का शनिवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर बस स्टैंड भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि नवीन बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवीन बस स्टैंड भवन का किया लोकार्पण*
Reviewed by dainik madhur india
on
12:05 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
12:05 AM
Rating:

No comments: