सीतापुर के रेवसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने गमछे से घायलों का खून रोका* सड़क हादसे में जख्मी हुए थे, सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा
*सीतापुर के रेवसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने गमछे से घायलों का खून रोका*
सड़क हादसे में जख्मी हुए थे, सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। शुक्रवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद कर उन्होंने न सिर्फ उनकी जान बचाने का प्रयास किया, बल्कि पुलिस की मानवीय छवि को भी मजबूत किया।
रात में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी अपने हमराही पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि हादसों में घायल लोगों के सिर और शरीर से खून बह रहा था तथा मौके पर प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी।
ऐसे में थानाध्यक्ष ने बिना देर किए अपने गमछे को ही पट्टी बनाकर घायलों के फटे सिर पर बांधा और रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने घायलों को अपने सरकारी वाहन में बैठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष की तत्परता और मानवीय व्यवहार की सराहना की। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। लोग उत्तर प्रदेश पुलिस की इस संवेदनशील पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी को सलाम कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने भी उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानूनव्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी है।
सीतापुर के रेवसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने गमछे से घायलों का खून रोका* सड़क हादसे में जख्मी हुए थे, सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:

No comments: