*इंदरगढ़ मेन बाजार में चोरी की बुलेट पकड़ी, चालक को छोड़ने पर उठे सवाल*।
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
इंदरगढ़ के मेन बाजार में चार दिन पहले पुलिस की चेकिंग के दौरान चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी गई। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी और जांच में पता चला कि यह बुलेट 8 साल पहले ग्वालियर के बहौडा थाने से चोरी हुई थी।
एसडीओपी अजय चानना और थाना प्रभारी गौरव शर्मा के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान बाइक को जप्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार चालक को लक्ष्मी जी की कृपा से पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया।
नगर में चर्चा का विषय बना हुआ कि पुलिस सख्ती से पूछताछ करती तो बाइक चोरों के गिरोह तक पहुंचा जा सकता था पुलिस असली चोर को बचाना चाहती है पुलिस प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदरगढ़ मेन बाजार में चोरी की बुलेट पकड़ी, चालक को छोड़ने पर उठे सवाल*।
Reviewed by dainik madhur india
on
5:37 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:37 AM
Rating:

No comments: