शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जालौन का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र एवं जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि परिषदीय शिक्षक स्कूल चलो अभियान, नामांकन, डीबीटी, भवन गणना और जनगणना जैसे कार्यों में व्यस्त हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल बंद प्रक्रिया के तहत शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी जा रही है, जिससे शिक्षक परेशान और हतोत्साहित हैं। उन्होंने इस प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकीय अवकाश एवं बाल्यकाल देखरेख अवकाश के कारण जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं का अवरुद्ध वेतन शीघ्र बहाल करने की मांग की। साथ ही समायोजन प्रक्रिया शासनादेशों के अनुरूप करने और कदौरा ब्लॉक में चयन वेतनमान व एरियर भुगतान में हो रही देरी पर संबंधित बिल लिपिक को हटाने की मांग भी रखी गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मनीष समाधिया, अरविंद श्रीवास्तव, लालजी पाठक, अभिषेक निरंजन, महेंद्र वर्मा, तालिब बेग, राघवेंद्र सिंह, निर्दोष द्विवेदी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल
Reviewed by dainik madhur india
on
12:59 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
12:59 AM
Rating:

No comments: