विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई/जालौन। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को तम्बाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी को तम्बाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तम्बाकू सेवन से कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पुलिस विभाग के भीतर बल्कि समाज में भी तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Reviewed by dainik madhur india
on
6:34 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:34 AM
Rating:

No comments: