कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक महामानव डा. एनएस हार्डीकर ने अपनी मिल्कियत के साथ पार्थिव देह भी मानवता को किया था दान हार्डीकर की जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न
कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक
महामानव डा. एनएस हार्डीकर ने अपनी मिल्कियत के साथ पार्थिव देह भी मानवता को किया था दान
हार्डीकर की जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर / 7 मई को कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन. एस हार्डीकर जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर राजीव भवन में कांग्रेस सेवादल के जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया उनके व्यक्तित्वों कृतित्वों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ।
तत्पश्चात बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सेवादल का सदस्यता अभियान
चलाकर सेवादल की आन लाइन सदस्यता ग्रहण किया । सेवादल को मजबूत बनाये जाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता तैयार कर प्रशिक्षित करने के लिए सेवादल का प्रशिक्षण शिविर जिला स्तर पर आयोजित करने पर चर्चा किया गया सभी कांग्रेस जनो को सेवादल का प्रशिक्षण लेने को कहा गया। सेवादल का ब्लाक, नगर, ग्राम पंचायत एवं बूथ स्तर पर गठन किये जाने के लिए अभियान चला कर पदाधिकारीओ का कार्य विभाजन कर दायित्व सौपें गये। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ एहसान अली अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने कहां की डॉक्टर हार्डीकर ने बालगंगाधर तिलक जी के प्रेरणा से सेवादल का गठन किया गांधी जी के आदर्शो पर चलकर राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेकर स्वतंत्रता की लड़ाई के शामिल हुए कई दफा जेल गए राज्यसभा के सांसद बने भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मविभूषण से अलंकृत किया गया था।घटप्रभा में उन्होंने विश्व स्तरीय टीवी हॉस्पिटल का निर्माण कराया और आम जनमानुष को सौंप दिया उन्होंने अपनी सारी जायदाद देश के नाम समर्पित कर दिया एवं पार्थिव शरीर को मानव सेवा में दान कर दिया। डॉ हार्डीकर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बने चौहान ने कहा कि सेवादल सम्मान अनुशासन एवं चुनाव जीताने वाला संगठन है गांव गांव में इसका गठन तेजी से किया जा रहा है जो सराहनीय है सेवादल की प्रशिक्षण शिविर जल्द ही आयोजित की जाएगी।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एहसान अली अंसारी राहुल परिहार मोहम्मद सफीर दोमल सिंह, प्रदीप मिश्रा, इमरान अंसारी, रविंद्र सुखाड़िया,संतोष राठौड़,राम सजीवन गौतम आदि ने अपने विचार रखते हुए डॉ हार्डीकर को श्रद्धांजलि व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश सिंह संतोष मिश्रा रामदास विश्वकर्मा रफी अहमद सत्येंद्र स्वरूप दुबे छोटेलाल राम सिंह संतोष सिंह गुलाब सिंह प्रसादी सिंह रामसुंदर शर्मा सूर्य प्रताप सिंह नीलू सिंह संपत लाल रूपा राधा रामकली सोनिया बाई आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक महामानव डा. एनएस हार्डीकर ने अपनी मिल्कियत के साथ पार्थिव देह भी मानवता को किया था दान हार्डीकर की जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न
Reviewed by dainik madhur india
on
12:20 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
12:20 AM
Rating:




No comments: