सीतापुर महोली में व्हाट्सऐप कॉल से चल रही थी शराब तस्करी सीतापुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की शराब बरामद

सीतापुर महोली में व्हाट्सऐप कॉल से चल रही थी शराब तस्करी 

सीतापुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की शराब बरामद 

दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर पुलिस ने व्हाट्सप ग्रुप के जरिए जुड़े अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
महोली थाना पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थितकसैला ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बलेनो कार से अंदर भारी मात्रा में हरियाणा मार्क शराब पकड़ी और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनेश पुत्र सुरेश और मन्नू पुत्र पालेराम निवासी थाना खानपुर जनपद सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक संगठित अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के सदस्य हैं, जो हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे।सीओ महोली नागेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडे ने कार को पकड़ा है। पुलिस ने कार से रॉयल स्टैग और रेड लेवल ब्रांड की कुल 745 बोतलें बरामद की हैं। इनमें 120 बोतल 750 एमएल, 115 बोतल 375 एमएल, 450 बोतल 180 एमएल रॉयल स्टैग तथा 60 बोतल रेड लेवल शामिल हैं।
बरामद कार पर बिहार की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि जांच में वाहन का असली नंबर हरियाणा का निकला है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप और कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे और ढाबों को पिकअप व डिलीवरी प्वाइंट बनाकर शराब तस्करी करते थे। पुलिस से बचने के लिए वाहन में फास्टैग का इस्तेमाल किया जाता था। एक डिलीवरी के बदले गिरोह के लोग इन तस्करों को 15 हजार रुपये देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना महोली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
सीतापुर महोली में व्हाट्सऐप कॉल से चल रही थी शराब तस्करी सीतापुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की शराब बरामद सीतापुर महोली में व्हाट्सऐप कॉल से चल रही थी शराब तस्करी   सीतापुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की शराब बरामद Reviewed by dainik madhur india on 7:30 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.