जालौन : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालौन : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




जालौन जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिरसाकलार थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगवाने का काम कर रहे थे। इनके पास से 3 मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है, जिनका इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कुछ संदिग्ध बैंक खातों की भी पहचान की, जिन्हें तत्काल प्रभाव से फ्रीज करा दिया गया है, ताकि अवैध लेनदेन पर रोक लगाई जा सके।
सिरसाकलार पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
जालौन : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार जालौन : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार Reviewed by dainik madhur india on 3:47 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.