समाचार जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायपुर *विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन* *2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवक एवं समाजसेवी होंगे शामिल* *राज्यपाल श्री रमेन डेका के संरक्षण में सेवा, रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया जाएगा संदेश* रायपुर, 7 मई 2026। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर, शासकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्यपाल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री रमेन डेका के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपल पुरोहित ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, शिक्षकगण, रेड क्रॉस काउंसलर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिभाएँ सहभागिता करेंगी। यह आयोजन सेवा, मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सहभागिता को समर्पित है। कार्यक्रम में समूह नृत्य, नाटक एवं प्रहसन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियाँ होंगी। इनके माध्यम से रक्तदान, अंगदान, प्राथमिक उपचार, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहेंगी। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव करेंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों, समर्पित स्वयंसेवकों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने प्रदेशवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता, करुणा एवं सेवा का वैश्विक प्रतीक है।


*विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन*  

*2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवक एवं समाजसेवी होंगे शामिल*  

*राज्यपाल श्री रमेन डेका के संरक्षण में सेवा, रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया जाएगा संदेश*

रायपुर छत्तीसगढ़ स्थानीय संपादक रेखा चौधरी




रायपुर, । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर, शासकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन राज्यपाल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री रमेन डेका के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल के नेतृत्व में किया जा रहा है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपल पुरोहित ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, शिक्षकगण, रेड क्रॉस काउंसलर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिभाएँ सहभागिता करेंगी। यह आयोजन सेवा, मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सहभागिता को समर्पित है।

कार्यक्रम में समूह नृत्य, नाटक एवं प्रहसन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियाँ होंगी। इनके माध्यम से रक्तदान, अंगदान, प्राथमिक उपचार, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहेंगी।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव करेंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों, समर्पित स्वयंसेवकों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने प्रदेशवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता, करुणा एवं सेवा का वैश्विक प्रतीक है।
समाचार जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायपुर *विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन* *2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवक एवं समाजसेवी होंगे शामिल* *राज्यपाल श्री रमेन डेका के संरक्षण में सेवा, रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया जाएगा संदेश* रायपुर, 7 मई 2026। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर, शासकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्यपाल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री रमेन डेका के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपल पुरोहित ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, शिक्षकगण, रेड क्रॉस काउंसलर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिभाएँ सहभागिता करेंगी। यह आयोजन सेवा, मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सहभागिता को समर्पित है। कार्यक्रम में समूह नृत्य, नाटक एवं प्रहसन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियाँ होंगी। इनके माध्यम से रक्तदान, अंगदान, प्राथमिक उपचार, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहेंगी। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव करेंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों, समर्पित स्वयंसेवकों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने प्रदेशवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता, करुणा एवं सेवा का वैश्विक प्रतीक है। समाचार  जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायपुर  *विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन*    *2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवक एवं समाजसेवी होंगे शामिल*    *राज्यपाल श्री रमेन डेका के संरक्षण में सेवा, रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया जाएगा संदेश*  रायपुर, 7 मई 2026। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर, शासकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  यह आयोजन राज्यपाल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष श्री रमेन डेका के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल के नेतृत्व में किया जा रहा है।  कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपल पुरोहित ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, शिक्षकगण, रेड क्रॉस काउंसलर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिभाएँ सहभागिता करेंगी। यह आयोजन सेवा, मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सहभागिता को समर्पित है।  कार्यक्रम में समूह नृत्य, नाटक एवं प्रहसन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियाँ होंगी। इनके माध्यम से रक्तदान, अंगदान, प्राथमिक उपचार, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।  उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहेंगी।  पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव करेंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों, समर्पित स्वयंसेवकों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।  राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने प्रदेशवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता, करुणा एवं सेवा का वैश्विक प्रतीक है। Reviewed by dainik madhur india on 7:16 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.