कलेक्ट्रेट कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए सहायक वर्ग-2 श्री दयाशंकर पांडे एवं होमगार्ड सैनिक श्री नाथूराम को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए सहायक वर्ग-2 श्री दयाशंकर पांडे एवं होमगार्ड सैनिक श्री नाथूराम को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान कर्मचारियों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियां एवं उनके अनुभव सदैव प्रेरणादायी रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दी गई सेवाएं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वानखड़े ने दोनों कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है, जिसे सकारात्मक सोच एवं परिवार के साथ खुशहाल तरीके से बिताना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए सहायक वर्ग-2 श्री दयाशंकर पांडे एवं होमगार्ड सैनिक श्री नाथूराम को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
Reviewed by dainik madhur india
on
4:24 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:24 AM
Rating:

No comments: