सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर सघन जांच अभियान* *खाद्य सुरक्षा टीम ने रायपुर में 11 बेकरी फर्मों का किया निरीक्षण, 5 नमूने जांच हेतु भेजे* *एक्सपायर्ड बर्गर बर्न एवं व्हाइट ब्रेड मौके पर नष्ट, 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी*


*‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर सघन जांच अभियान*  

*खाद्य सुरक्षा टीम ने रायपुर में 11 बेकरी फर्मों का किया निरीक्षण, 5 नमूने जांच हेतु भेजे*  

*एक्सपायर्ड बर्गर बर्न एवं व्हाइट ब्रेड मौके पर नष्ट, 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी* 

रेखा चौधरी स्टेट हेड रायपुर छत्तीसगढ़



रायपुर, । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के छठवें दिन खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा रायपुर शहर में केक एवं बेकरी उत्पाद विक्रेता 11 फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 5 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

जांच में पाई गई कमियों के आधार पर 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। एक फर्म में अवसान तिथि समाप्त होने के बाद भी विक्रय हेतु रखे गए बर्गर बर्न 200 ग्राम के 4 पैकेट एवं व्हाइट ब्रेड 800 ग्राम के 2 पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया।

सभी फर्म संचालकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर सघन जांच अभियान* *खाद्य सुरक्षा टीम ने रायपुर में 11 बेकरी फर्मों का किया निरीक्षण, 5 नमूने जांच हेतु भेजे* *एक्सपायर्ड बर्गर बर्न एवं व्हाइट ब्रेड मौके पर नष्ट, 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी* सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर सघन जांच अभियान*    *खाद्य सुरक्षा टीम ने रायपुर में 11 बेकरी फर्मों का किया निरीक्षण, 5 नमूने जांच हेतु भेजे*    *एक्सपायर्ड बर्गर बर्न एवं व्हाइट ब्रेड मौके पर नष्ट, 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी* Reviewed by dainik madhur india on 7:40 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.