पीएम श्री स्कूल अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण*

*पीएम श्री स्कूल अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण*

स्थानीय संपादक रायपुर रेखा चौधरी




रायपुर,/ आज शासकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने पीएम श्री शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी उच्चतर माध्यमिक स्कूल, आरंग की बुनियादी सुविधाओं से लेकर शैक्षणिक स्तर तक कुल 21 बिंदुओं पर सघन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
 
 शौचालय की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और कैंपस की साफ-सफाई,




  विद्यार्थियों की कक्षावार प्रगति और शिक्षकों एकेडमिक व्यवस्था,जिला एवं राज्य स्तर पर  विद्यार्थियों का प्रदर्शन और खेलकूद गतिविधियां, स्कूल में संचालित 'करियर गाइडेंस प्रोग्राम' की प्रभावशीलता आदि पर फोकस किया गया।

सीईओ ने शाला प्रबंधन के संबद्ध में स्पष्ट कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं अपितु बुनियादी सुविधाएं ,स्वच्छता एवं  बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे तथा कैरियर गाइडेंस जैसे महत्वपूर्ण प्रोग्राम को और व्यवहारिक बनाने की बात कही। इस अवसर पर डीईओ श्री हिमांशु भारती ने परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा शासन की गाइड लाइन के अनुसार बेहतर कार्य करने को निर्देशित किया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश शर्मा, प्राचार्य सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे
पीएम श्री स्कूल अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण* पीएम श्री स्कूल अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण* Reviewed by dainik madhur india on 9:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.