विश्व कैंसर दिवस पर शासकीय माध्यमिक शाला लखराम में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व कैंसर दिवस पर शासकीय माध्यमिक शाला लखराम में जागरूकता कार्यक्रम

दैनिक मधुर इंडिया बिलासपुर


**लखराम।**
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज शासकीय माध्यमिक शाला लखराम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी**डॉ. रश्मि जितपुरे** द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम




 आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कैंसर के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।





डॉ. रश्मि जितपुरे ने आयुर्वेद की उन औषधियों के महत्व को बताया जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं।




 उन्होंने हल्दी, आंवला, त्रिफला, तुलसी आदि औषधियों के नियमित उपयोग की जानकारी दी। साथ ही योग प्रशिक्षक **श्री रामेश्वर बरगाह** द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जो स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक हैं।




कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव संबंधी **जागरूकता पम्पलेट** वितरित किए गए तथा **त्रिकटु सिद्ध बल्य काढ़े** का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य **बलराम विश्वकर्मा, शिक्षिकाएं अनीता गुप्ता, रूपांजलि तिवारी निशा गुप्ता** एवं औषधालय लखराम के समस्त कर्मचारी गण का विशेष सहयोग रहा।कुल 110 विद्यार्थियों को काढ़ा बांटा गया।
विश्व कैंसर दिवस पर शासकीय माध्यमिक शाला लखराम में जागरूकता कार्यक्रम विश्व कैंसर दिवस पर शासकीय माध्यमिक शाला लखराम में जागरूकता कार्यक्रम Reviewed by dainik madhur india on 1:08 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.