रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 25 लाख रुपये मूल्य का पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार जब्त*


*रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 25 लाख रुपये मूल्य का पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार जब्त*

स्थानीय संपादक रायपुर रेखा चौधरी




रायपुर, । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक श्री दीपक कुमार अग्रवाल व कलेक्टर डॉ गौरव सिंह निर्देशानुसार प्राप्त सूचना के आधार पर 11 फरवरी की मध्य रात्रि में रायपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाटा स्थित मउरानीपुर लॉजिस्टिक प्रा. लि., पार्किंग नंबर 09 में दबिश देकर 170 बोरियों में रखे लगभग 5,950 किलोग्राम पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार को जब्त किया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 25 लाख रुपये बताया गया है।




प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त माल का परिवहन, विक्रय एवं भंडारण किशन यादव एवं रामभरोसे यादव द्वारा किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित प्रभारी शिवम यादव एवं श्री सतगुरूशरन यादव से पूछताछ की गई तथा पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार का एक नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार ध्रुव, नमूना सहायक श्री राकेश गिदौडे तथा सीएसपी उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 25 लाख रुपये मूल्य का पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार जब्त* रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 25 लाख रुपये मूल्य का पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार जब्त* Reviewed by dainik madhur india on 12:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.