होली पंचमी के रंग,बेलतरा,सीपत के संग भव्य आयोजन 07 मार्च को* *परम्परा का 31 वाँ वर्ष बसंत अलंकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन*
*होली पंचमी के रंग,बेलतरा,सीपत के संग भव्य आयोजन 07 मार्च को*
*परम्परा का 31 वाँ वर्ष बसंत अलंकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन*
बिलासपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
बिलासपुर । होली पंचमी का रंग बेलतरा सीपत के संग महोत्सव 7 मार्च दिन रविवार को शाम 6-00 बजे स्थानीय बाजपेयी परिसर विकास नगर 27 खोली में भव्य आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम में इस वर्ष भी साहित्यिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, लोक कला एवं संगीत ,पत्रकारिता क्षेत्रों में विशिष्ट मनीषीयों को बसंत अलंकारों से क्रमशः बसंत विभूषण धरमलाल कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,विधायक बिल्हा ,बसंत रत्न प्रो ए डी एन बाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी विश्व विद्यालय बिलासपुर बसंतचक्र फ़िल्म निर्माता डॉ जेठू राम साहू, बसंतश्री, श्रीमती तारणी शुक्ला उप संपादक हरिभूमि एवं बसंतलोक चक्र एस भारतीयन IRTC मंडल वाणिज्य प्रबंधक को अलंकृत किया जावेगा ।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ट विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी,अध्यक्षता वरिष्ट विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ठा धर्मजीत सिंह ,विशिष्ट अतिथि युवा विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला ,महापौर नगर निगम श्रीमती पूजा अशोक विधानी,सभापति विनोद सोनी जी बिलासपुर रहेंगें ।*
*उक्त जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि
कार्यक्रम का यह 31 वाँ वर्ष है । होली पंचमी संबंधी एक मात्र ऐसा आयोजन है जिसमें आबाल,वृद्ध एवं महिलायें भी शालीनता पूर्वक सम्मिलित होती है ।*
*इस महोत्सव में बसंत मधुर गीत का गायन काव्य भारती संस्था की सदस्य डॉ सुप्रिया भारतीयन, डॉ रत्ना मिश्रा,किरण बाजपेयी,निवेदिता सरकार,सविता कुशवाहा,अंचल तिवारी,हर्षिता सिंह एवं साथी बसंत गीत प्रस्तुत करेंगे ।
विख्यात कलाकार कौशिक अनूप लाफ्टर शो कवर्धा वालों की प्रस्तुति होगी । साथ ही इस वर्ष भी विख्यात छ्त्तीसगढ़ी लोक कलाकार माधव चंद्राकर के बसंत गीत एवं फाग गायन कलाकारों में डॉ राम नारायण ध्रुव.परमेश्वर चंद्राकर,गौरीशंकर चंद्राकर.एल पी चंद्राकर,आर सी चंद्राकर,अनिरुद्ध चंद्राकर,राजेन्द्र चंद्राकर.आर एस चंद्राकर,उमाशंकर चंद्राकर,आर डी कश्यप.कमलेश चन्द्राकर.भूनेश्वर चंद्राकर एवं देव चंद्राकर की प्रस्तुति होगी ।*
*कार्यक्रम में ठंडाई व भजिया झोझो का वितरण बाजपेयी परिवार द्वारा किया जावेगा । उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,सुरेश कश्यप सरपंच बेलतरा,श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत एवं अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी पूर्व पार्षद अध्यक्ष जंगल मितान ने नगर के प्रबुद्ध गीत.संगीत,रससिको से अधिक से अधिक संखिया में भाग लेने का अनुरोध किया है ।*
होली पंचमी के रंग,बेलतरा,सीपत के संग भव्य आयोजन 07 मार्च को* *परम्परा का 31 वाँ वर्ष बसंत अलंकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन*
Reviewed by dainik madhur india
on
2:10 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
2:10 AM
Rating:




No comments: