जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढा निर्माण एवं शपथ... शासकीय हाई स्कूल बैरख

जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढा निर्माण एवं शपथ... शासकीय हाई स्कूल बैरख 

मुकेश अवस्थी जिला प्रमुख कवर्धा




बोड़ला - वनांचल में स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख में आज 20 जून को जल संरक्षण हेतु सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण हेतु शपथ लिया एवं विद्यालय प्रांगण में स्थित नलकूप के पास एक जल संचय हेतु सोख पिट बनाया गया। जल संरक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचय कर, जल स्तर को सहेजना है।भू-जल स्तर में गिरावट जिले के सामने गंभीर चुनौती बन चुकी है। यदि समय रहते हम सभी ने मिलकर प्रयास नहीं किए,तो आने वाले वर्षों में जल संकट और गहराएगा। यही सोच कर पूरे जिले में जिला प्रशासन द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है । यह जल संरक्षण का कार्य कर, जल जागरूकता महा अभियान शुरू किया गया है । जिससे वर्षा के जल को संचय किया जा सके। कहा भी गया है " जल है, तो कल  है " यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जरूरी है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और जन भागीदारी, सहभागी लोकतंत्र का भी प्रतीक है। इस जन जागरण महा अभियान में विद्यालय परिवार से प्राचार्य सोहन यादव, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर एवं  सुनाउ मसराम एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढा निर्माण एवं शपथ... शासकीय हाई स्कूल बैरख जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढा निर्माण एवं शपथ... शासकीय हाई स्कूल बैरख Reviewed by dainik madhur india on 8:01 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.