उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने सोनकच्छ में नवनिर्मित होपवेल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया* *चिकित्सा सेवा देना मानव की सबसे बड़ी सेवा -उपमुख्यमंत्री देवड़ा*
*उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने सोनकच्छ में नवनिर्मित होपवेल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया*
*चिकित्सा सेवा देना मानव की सबसे बड़ी सेवा -उपमुख्यमंत्री देवड़ा*
*सुनील सिंह चौहान*
देवास,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने पुष्पगिरी सोनकच्छ के पास नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 05 मेडिकल कॉलेज से बढ़कर 35 हो गए हैं। इन कॉलेजों के माध्यम से अच्छे चिकित्सक बनकर निकलेंगे और मानव सेवा करेंगे। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आयुष्मान योजना लागू की। इस योजना के माध्यम से अब गरीब परिवार के नागरिकों को 05 लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। अब 70 वर्ष से अधिक की आयु वाले नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से अब उनका उपचार अच्छे से अच्छे अस्पताल में नि:शुल्क हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान योजना के माध्यम से इलाज की गारंटी दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को मेरी और आप सभी की ओर से धन्यवाद देता हूं। इस अवसर विधायक सोनकच्छ डॉ.राजेश सोनकर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यह बड़ा ही शुभ संयोग है कि हमारे सोनकच्छ क्षेत्र में होपवेल हॉस्पिटल का शुभारंभ हो रहा है। इस अस्पताल के बनने से जहां एक ओर आसपास के क्षेत्र के मरीजों यहां इलाज मिलेगा, वहीं दूसरी ओर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को भी तुरंत उपचार मिल जाएगा। विधायक डॉ.सोनकर ने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस भी है और योग से हम सब रोग भगा सकते हैं। हमारी प्राचीन योग की परंपरा को पूरी दुनिया ने माना है और योग को अपनाया है। आज एक बार फिर भारत गौरवशाली होने की ओर बढ़ रहा है। योग से हम सब रोगों से मुक्त हो सकते हैं। योग हमें जोड़ने का कार्य करता है। योग हमारे विचारों को जोड़ने का कार्य करता है। योग के माध्यम से हम अपने कार्य कर सकते हैं तथा हमारा समग्र विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम में अजय सिंह बघेल एवं पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने भी संबोधित किया। इसके साथ ही होपवेल अस्पताल के डॉ. मंगल सिंह सेंधव ने अपने स्वागत भाषण में अस्पताल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, एसडीएम सोनकच्छ प्रियंका मिमरोट,पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव,मनोहर सिंह सेंधव,राजेंद्र प्रसाद वरगडिया, डॉ.मंगल सिंह,डॉ.अंकिता पाटीदार,अजय सिंह बघेल,लक्ष्मीनारायण गौरा,बहादुर पिलवानी,गौतम सिंह राजपूत,महेश पाटीदार, भेरूलाल अटारिया,राजेंद्र मोडरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने सोनकच्छ में नवनिर्मित होपवेल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया* *चिकित्सा सेवा देना मानव की सबसे बड़ी सेवा -उपमुख्यमंत्री देवड़ा*
Reviewed by dainik madhur india
on
9:56 AM
Rating:

No comments: