अवैध रूप से डीजल भण्डारण व अवैध रूप से शराब रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं 65 लाख का मशरूका जप्त करने मे पुलिस को मिली सफलता
अवैध रूप से डीजल भण्डारण व अवैध रूप से शराब रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं 65 लाख  का मशरूका  जप्त करने मे पुलिस को  मिली  सफलता 
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा 
राजगढ़  जिला पुलिस अधीक्षक  राजगढ़  आदित्य मिश्रा ,के निर्देशन मे अवैध गतिविधियो पर चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश पर   पुलिस अधीक्षक  आलोक शर्मा व  एसडीओपी  सारंगपुर  अरविन्द सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पचोर एवं थाना करनवास की संयुक्त टीम गठित की गई  तथा  दिनांक 26.12.24 को पुलिस को  सूचना प्राप्त हुई कि तय्यब होटल एबी रोड पर अवैध रुप से डीजल व शराब की सुचना मिली है कि सूचना पर थाना प्रभारी करनवास उनि. रमेश जाट हमराह स्टाफ व थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक अखिलेश वर्मा व  स्टाफ के तय्यब होटल परिसर में सर्च करने पर 12000 लीटर डीजल एक कंटेनर ,एक बुलेरो पीकअप ,09 सफेद रंग की 1000-1000 लीटर क्षमता वाली टंकिया ,एक जनरेटर ,एक मशीन पंप ,प्लास्टिक पाईप ,नापतौल के लीटर 03 ,तौलकांटा ,एक स्वीफ्ट कार क्र MP09WL4955 ,एक ग्रांड विटारा कार  क्र. MP09DQ7145 मे कुल 17 पेटी अवैध शराब पायी गई कुल कीमत 65 लाख रूपये का जप्त  किया गया । मौके से तय्यब ,सत्तार खाँ, अशरफ खाँ, राजेश वर्मा, मुकेश मालवीय, कांताप्रसाद को गिरफ्तार किया बाद थाना पचोर में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 440/24 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया था 
                         उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक अखिलेश वर्मा , थाना प्रभारी करनवास उनि. रमेश जाट ,उनि. सुरेशचंद जाटव ,सउनि मोतीलाल वर्मा ,सउनि रामदास सोलंकी ,सउनि सुरेश मेवाडे ,प्रआर 602 राजेन्द्रसिह ,प्रआर 603 मोहनसिह जैतवार ,प्रआर 405 आशीष सेन ,प्रआर 301 अक्षय ,आर 1010 सुदामा शर्मा ,आर 189 अरविंद गोयल ,आरक्षक 802 देवेन्द्र जाट , आर 834 जगदीश मीणा ,आर 746 रामकरण यादव ,आर 949 रामलाल यादव ,सउनि राकेश भिलरवान ,आर 884 धर्मेन्दक जाटव ,आर 839 सुनील जाट ,प्रआर 359 मनोज का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
अवैध रूप से डीजल भण्डारण व अवैध रूप से शराब रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं 65 लाख  का मशरूका  जप्त करने मे पुलिस को  मिली  सफलता 
 Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
5:11 AM
 
        Rating:
 
        Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
5:11 AM
 
        Rating: 
       Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
5:11 AM
 
        Rating:
 
        Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
5:11 AM
 
        Rating: 
 
 

 
 
 
 
 
 
No comments: