*एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब का खेलकूद संपन्न*
सुनील कुमार जिला ब्यूरो चीफ एमसीबी
एमसीबी। सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ के खेल मैदान में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब का अंचल स्तरीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कोरिया और एमसीबी जिले के 153 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनेंद्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, मुख्य वक्ता नीरज अग्रवाल संरक्षक एकल अभियान एवं ग्राम विकास के संभाग सदस्य, विशिष्ठ अतिथि के रूप मे दिनेश मिश्रा, प्राचार्य शिशु मंदिर, सतीश उपाध्याय, कृष्णा निशी, ठाकुर प्रसाद केशरी उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता नीरज अग्रवाल ने बताया कि खेल कूद के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को सामने ला रहे है खेल के साथ शिक्षा व संस्कार एकल अभियान के माध्यम से दिया जा रहा है। अंचल में 300 विद्यालय ग्रामीण अंचल में संचालित है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दिया जा रहा है। खेल से शारीरिक के साथ मानसिक विकास हो रहा है। प्रभा पटेल ने बच्चों से कहा कि खेल भावना से खेले, निरंतर प्रयास और अभ्यास करते रहे जीवन में हार जीत होते रहता है।
पुरस्कार वितरण विनोद शुक्ला, ठाकुर प्रसाद केशरी, सतीश उपाध्याय, नीरज अग्रवाल नीटू, जया कर, सीमा सिंह, विवेक तिवारी द्वारा किया गया, खेलकूद मे पी टीआई रणधीर ठाकुर, फोमेश्वर साहू, सुमित जायसवाल, गजेंद्र पैकरा, आचार्य दीपक पांडे ने खेल को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम में एकल के अंचल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, खेल प्रभारी लवकांत जायसवाल, दीपक अग्रवाल CA, नरोत्तम शर्मा, शैलेश जैन, आर डी दीवान, भागवत लाल नायक संभाग ग्राम विकास प्रशिक्षक अभियान प्रमुख राजेश साहू, राजेश यादव, रवि मिश्रा, अभिमन्यु नाहक, सरोज अग्रवाल, चंपा गौरी शाह, शकुंतला, सुशील शुक्ला, विमल यादव आदि उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के बीएमओ डॉ एस एस सिंह द्वारा मय एम्बुलेंस चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया गया जिसमें सुधीर जैन, पुष्पा मिंज, अरविंद त्रिपाठी, मो0 इरफान ने सेवाएं दी।
*विजेताओं को दिया गया पुरस्कार।*
कबड्डी खेलकूद कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान संच पटना बरदीया, द्वितीय संच नागपुर बालिका वर्ग में बैकुंठपुर प्रथम, द्वितीय पटना रहे, दौड़ 100 और 200 मीटर प्रथम कृष्ण कुमार बालक वर्ग, प्रथम सिमरन बालिका वर्ग। दौड़ 400 मीटर प्रथम राम लाल खड़गंवा बालक वर्ग, प्रथम सुषमा पटना बालिका वर्ग, लंबी कूद प्रथम सिमरन बालिका वर्ग, प्रथम शुभम कुमार, ऊंची कूद प्रथम प्रवीण कुमार बालक वर्ग प्रथम सिमरन बालिका वर्ग, योगासन आचार्य भैया एवम् बहन में भाग लिए। आचार्य भैया में प्रथम आकाश कुमार संच बैकुंठपुर, आचार्य दीदी प्रथम स्थान अमरलता खांडे संच कटगोड़ी सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया। कार्यक्रम के समापन में सतीश उपाध्याय और विनोद शुक्ला ने सभी को राज्य स्तरीय खेल जो राजनांदगांव में नवंबर में आयोजित होना है जिसके लिए शुभकामनाएं दी।
एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब का खेलकूद संपन्न*
Reviewed by dainik madhur india
on
3:34 AM
Rating:

No comments: