*सृजन संस्था ने मरीजों के हित में पुष्पराजगढ़ सीएचसी को कंबल, गद्दे, वाटर कूलर, आरओ किया प्रदाय*
दैनिक मधुर इंडिया । संपादक प्रदीप मिश्रा
अनूपपुर / लाडेष फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से सृजन संस्था द्वारा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए 60 कंबल, 20 गद्दे एवं पेयजल हेतु आरओ तथा वाटर कूलर प्रदान किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी तथा सृजन संस्था के एमपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी पुरुषोत्तम धाकड़ द्वारा सामग्री खण्ड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ को प्रदाय की गई। 
कोविड-19 से बचाव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में कार्यरत नर्सों को शेफ्टी किट प्रदाय किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने लाडेश फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग द्वारा सृजन संस्था द्वारा मानवता के कल्याण हेतु किए जा रहे स्तुल्य प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बी.एम.ओ. पुष्पराजगढ़ तथा सृजन संस्था के टीम लीडर आशीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
सृजन संस्था ने मरीजों के हित में पुष्पराजगढ़ सीएचसी को कंबल, गद्दे, वाटर कूलर, आरओ किया प्रदाय*
 Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
7:51 AM
 
        Rating:
 
        Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
7:51 AM
 
        Rating: 
       Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
7:51 AM
 
        Rating:
 
        Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
7:51 AM
 
        Rating: 
 
 


 
 
 
 
 
 
No comments: