*अटल महोत्सव पर जिला अलीगढ़ में मास्क, सेनेटाइजर फल और पढ़ने लिखने की सामग्री व भोजन वितरित किए गए।*
दैनिक मधुर इंडिया ।न्यूज़ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़।। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रीपू सिंह निर्देशानुसार मा० अटल बिहारी बाजपाई की जयंती "अटल महोत्सव" के उपलक्ष्य में और कॉरोना/ओमीक्रोन के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तथा तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में जिला अलीगढ़ की महिला मोर्चा की टीम ने बच्चो के स्कूल में जाकर वहां मौजूद बच्चों को मास्क, सेनेटाइजर, फल और भोजन व साथ ही पढ़ने लिखने की पुस्तक, पेंसिल, रबर आदि वितरित किए। साथ ही घर से बाहर निकलने पर मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निरमा वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, प्रगति वार्ष्णेय, खुशी वार्ष्णेय, हिमांशु, दीप गिरीश वार्ष्णेय आदि पदाधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
अटल महोत्सव पर जिला अलीगढ़ में मास्क, सेनेटाइजर फल और पढ़ने लिखने की सामग्री व भोजन वितरित किए गए।*
Reviewed by dainik madhur india
on
5:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:53 AM
Rating:

No comments: