भाआएपा के मुखिया कौशल पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट किये युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय*
*भाआएपा के मुखिया कौशल पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट किये युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय*
दैनिक मधुर इंडिया । ब्यूरो श्याम बदन कुशीनगर उत्तर प्रदेश।
उत्तरप्रदेश । भारतीय आवाम एकता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ।
विगत वर्ष 2020 मे 6 दिसम्बर को गोरखपुर प्रेस क्लब में बतौर उपस्थित पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कौशल पाण्डेय जी व राष्ट्रीय महासचिव मिर्जा इशरार अहमद,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शम्भू शरण पाण्डेय तथा प्रदेश सचिव पं. रमेश पाण्डेय आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कुलदीप पाण्डेय ने अपने साथ 25 कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाकर पार्टी के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए सपत लिए. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाण्डेय जी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि घोषणा किये तथा सर्वसम्मति से कुलदीप पाण्डेय को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर दिनांक 5 दिसम्बर को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डा शम्भू शरण पाण्डेय, प्रदेश सचिव चन्द्र भूषण पाण्डेय व गोरखपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी के साथ केन्द्रीय कार्यालय सैनिक विहार कालोनी नन्दानगर पहुंच कर पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाण्डेय जी को पुष्प देकर शिष्टाचार भेंट किये.
कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल पाण्डेय ने युवा मोर्चा के कुशल नेतृत्व के लिए कुलदीप पाण्डेय को बधाई दिये तथा और सक्रियता से कार्य करने व युवाओं को जोड़ने कि बात कही तथा पार्टी के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में पुर जोर के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किये.
युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने सहृदय धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित रहने का वचन दिये व युवाओं को शिघ्र अतिशिघ्र अधिक से अधिक संख्या जोड़ने के लिए प्रयासरत रहने का आस्वासन दिये।
भाआएपा के मुखिया कौशल पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट किये युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय*
Reviewed by dainik madhur india
on
5:02 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:02 AM
Rating:


No comments: