तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया।

*तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया।*

दैनिक मधुर इंडिया । ब्यूरो श्याम बदन कुशीनगर उत्तर प्रदेश।


उत्तरप्रदेश। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में मान्धाता प्रताप सिंह, तहसीलदार कसया ने जन्मदिन के अवसर पर कसया स्थित अपने आवासीय परिसर में आम का पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि पौधरोपण संग जन्मोत्सव पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी पहल है। यदि हम सब वर्ष में एक बार केवल अपने जन्मदिन के अवसर पर ही पौधा लगाएं और उसे बचा लें तो काफी हद तक पर्यावरण संरक्षित रहेगा। उन्होंने आगे से अपने व सगे संबंधियों के जन्मदिन पर पौधरोपण कराने की बात भी कही।
   इस अवसर पर शैलेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार, गौरव प्रताप सिंह प्रभारी राजस्व निरीक्षक, सुनील कुशवाहा लेखपाल, अजय दुबे लेखपाल, अरुण गुप्ता, अलीराजा, राजकुमार गुप्ता, सुरेश, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया। तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया। Reviewed by dainik madhur india on 10:41 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.