भक्तों के वचन को असत्य नहीं होने देते हैं भगवान-: पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय

भक्तों के वचन को असत्य नहीं होने देते हैं भगवान-: पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय

दैनिक मधुर इंडिया । न्यूज़ गोविन्द गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ हरदोई 


बिलग्राम । कथा व्यास ने बताया कि भगवान के परम भक्त प्रहलाद का कथन सबसे यही होता था कि हर वस्तु में भगवान का वास है।हिरणकश्यप ने प्रहलाद के कथन का उपहास किया और पूछा कि क्या इस खंबे में भी तुम्हारे भगवान हैं। भक्त प्रहलाद ने विश्वास के साथ भगवान के होने की बात कही और अपने भक्त के कथन को सत्य करने के लिए भगवान नरसिंह रूप में प्रकट होते हैं और हिरण्यकश्यप का वध करके अपने भक्त का मान रखते हैं। 


कथा व्यास ने बताया जब जब भक्त की करूण पुकार भगवान के कान में पड़ती है तब भगवान द्रवित हो जाते हैं और अपने भक्तों की सहायता के लिए दौड़े चले आते हैं।और जब अर्जुन और दुर्योधन भगवान कृष्ण से युद्ध के लिए सहायता मांगने गए और दुर्योधन को भगवान की अक्षुणी सेना मिल गई परंतु अर्जुन को केवल भगवान मिले तब दुर्योधन मन ही मन बहुत प्रसन्न हुआ कि एक व्यक्ति जो की निहत्था है वह अर्जुन की युद्ध में क्या सहायता करेगा तथा उसने यह मान लिया कि अर्जुन तो मूर्ख है। कथा व्यास कहते हैं कि स्वयं परमपिता परमात्मा जिसको अपनी शरण में ले ले उसका कोई क्या बिगाड़ सकता है। मुख्य बात यह है कि हमें अपना विश्वास अपने इसके ईष्ट के प्रति अडिग रखना चाहिए। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भक्तों के वचन को असत्य नहीं होने देते हैं भगवान-: पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय भक्तों के वचन को असत्य नहीं होने देते हैं भगवान-: पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय Reviewed by dainik madhur india on 5:32 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.