15 अक्टूबर को अवकाश के कारण जिलाधिकारी के आदेश अनुसार पहले ही मनाया गया हैंड वॉश डे*
दैनिक मधुर इंडिया। पवन देव सिंह। विशेष रिपोर्ट उत्तर प्रदेश।
गोंडा- करनैलगंज,कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डी.पी. मौर्य के अगुवाई में जिलाधिकारी के निर्देश पर इस बार हैंड वॉश डे 12 अक्टूबर को मनाया गया। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी.पी. मौर्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हैंड वॉश डे 15 अक्टूबर को मनाया जाता था लेकिन 15 अक्टूबर को विजयादशमी के अवकाश के कारण माननीय जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यह दिवस 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों में मनाया जाना निश्चित किया गया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज हमारे विद्यालय में हैंड वॉश डे मनाया गया। इसी क्रम में प्रधानाचार्य डी.पी. मौर्य ने सभी बच्चों को इस वैश्विक महामारी जैसे कोविड-19 मलेरिया आदि से बचने के लिए खाना खाने के पहले मुंह, आंख, नाक, कान, छूने से पहले शौचालय के प्रयोग के बाद साबुन से हाथ धोना अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साबुन से हाथ धोने के लाभों को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है।
साबुन से हाथ धोने से डायरिया की घटनाओं में 30% और हाथ की गंदगी से होने वाले संक्रमण विशेष रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में 20% तक कम हो सकता है ।इसलिए वैश्विक हाथ धुलाई को एक सक्षम वातावरण बनाने और महत्वपूर्ण समय पर साबुन से हाथ धोने को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मेजर राजाराम जी, प्रवक्ता संजय कुमार यादव जी, अध्यापक राकेश कुमार वर्मा जी, व बच्चे उपस्थित रहे।
15 अक्टूबर को अवकाश के कारण जिलाधिकारी के आदेश अनुसार पहले ही मनाया गया हैंड वॉश डे*
Reviewed by dainik madhur india
on
4:22 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:22 AM
Rating:


No comments: