कृषि उत्पादन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं विषय पर भाजपाइयों ने लिया E प्रशिक्षण :


कृषि उत्पादन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं विषय पर भाजपाइयों ने लिया E प्रशिक्षण :


दैनिक मधुर इंडिया। रिर्पोटर धर्मेन्द्र साहू। 


उमरिया / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व  द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देते हुए समस्त मतदान केंद्र स्तर तक के पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।  लगातार होने वाले प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन के सिद्धांत और कार्य योजनाओं से संगठन कार्य को गति देता है।  भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की उपस्थिति में समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्रीओ द्वारा E चिंतन प्रशिक्षण के तहत किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परम श्रद्धेय बंशीलाल गुर्जर जी द्वारा कृषि क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि क्षेत्र की योजनाओं से अवगत कराया गया। कृषि सुधार बिल,कृषि के क्षेत्र में सरकार की संवेदनशीलता दूरदर्शी सोच और विविध योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इस प्रकार के आभासी प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को इस करोना काल में भी दक्ष करने का संकल्प भाजपा ने लिया है। करोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता प्रति शनिवार 10:00 से 11:30 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी हो रहे हैं ।

कृषि उत्पादन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं विषय पर भाजपाइयों ने लिया E प्रशिक्षण : कृषि उत्पादन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं विषय पर भाजपाइयों ने लिया E प्रशिक्षण : Reviewed by dainik madhur india on 6:35 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.