बरबसपुर और सरसवाही में भाजपा नेताओं ने लगाए फलदार और छायादार पौधे:
दैनिक मधुर इंडिया ।रिर्पोटर धर्मेन्द्र साहू ।
उमरिया / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में पिपरिया मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सरसवाही और बरबसपुर ग्राम केंद्रों पर पौधरोपण अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।
जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने पौधों के महत्व और संरक्षण पर प्रकाश डाला समस्त नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का पिपरिया मंडल में मंडल अध्यक्ष सुंदर यादव कार्यक्रम के प्रभारी सुमित गौतम नारायण पंडित जी मिठाई लाल सतीश सिंह सतीश रौतेल अंकित राय पुष्पेंद्र सिंह गोविंद सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी का अभिनंदन किया।
सर्वप्रथम बरबसपुर विद्यालय तत्पश्चात सरसवाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पर जा कर समस्त भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधे लगाए।
आज के कार्यक्रम में अरुण चतुर्वेदी अर्जुन सिंह सैयाम दीपक छतवानी राकेश द्विवेदी सुरेंद्र गौतम रमेश चौधरी केशव यादव जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह योगेश द्विवेदी विनय मिश्रा पुष्पा तिवारी पूर्णिमा सिंह विनोद सिंह कुशल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए ।
बरबसपुर और सरसवाही में भाजपा नेताओं ने लगाए फलदार और छायादार पौधे:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:16 AM
Rating:

No comments: