रानू मीणा बनी राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष
राष्ट्रीय दैनिक मधूर इंडिया न्यूज़ संवाददाता राधेश्याम नागर पचोर
राजगढ़ / पचोर / हिन्दू युवा वाहिनी एक हिंदूवादी संगठन हैं, जिसके संस्थापक गोरक्षपीठाधीश्वर गोरक्षपीठ गोरखपुर मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी हैं। वर्ष 2002 के अप्रैल माह में श्री राम नवमी के पर्व पर योगी आदित्यनाथ ने महानगर से कुछ राष्ट्रवादी नवयुवकों को संगठित कर हिन्दु युवा वाहिनी की आधारशिला रखी। 9 वर्षों में इसका विस्तार उत्तर प्रदेश के सभी 72 जनपदों के 86 इकाईयों में हुआ है। उत्तर प्रदेश से संचालित शाखा राजस्थान प्रदेश प्रवीण नाथ प्रदेश संयोजक के तत्वाधान में पिछले 9 वर्षों से कार्य कर रही हैं। एवम् लगभग सभी प्रदेशों में संगठन सक्रिय है। हिन्दू युवा वाहिनी की स्थापना का मूलभूत उद्देश्य, हिन्दू धर्म की रक्षा, लव जिहाद, हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान को रोकना है। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी संगठन के प्रति जागरूक कर इस संगठन से जोड़ना है। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु श्री पंचानंद गिरी जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि सांगते ने मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री रामकला तोमर की अनुशंसा पर पचोर निवासी सुश्री रानू मीणा को राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर संगठन एवं मित्रों ने उन्हें बधाई दी ।
रानू मीणा बनी राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष
Reviewed by dainik madhur india
on
6:00 AM
Rating:

No comments: