नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाला नकबजनी का आरोपी किया गिरफतार पुलिस से बचकर काफी समय से काट रहा था फरारी की जिंदगी


नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाला नकबजनी का आरोपी किया गिरफतार*          *पुलिस से बचकर काफी समय से काट रहा था फरारी की जिंदगी*
 


          राजगढ़।जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के नेत्रत्व मे चोरी /नकबजनी का मशरूका जप्त  करने व स्थाई वारंट तामीली का जिले मे जारी अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।
          दिनांक 06/08/18 को फरियादी संदेश पिता धन्नालाल लखेरा उम्र 32 साल रेल्वे  कालोनी पचोर द्वारा रिपोर्ट किया कि मै रेल्वे8 मे कर्मचारी हूं गई रात को सोने के बाद सुबह 4 बजे उठकर देखा तो मेरे दो मोबाईल सेमसंग कंपनी का व पडोसी  रविन्द्र कुमार के मकान से दो मोटरसायकल हिरो डीलक्स कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 442/18 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द  किया जाकर विवेचना मे लिया गया । 
          जिले पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले मे चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी डीपी लोहिया थाना पचोर द्वारा उक्त मशरूका की तलाश हेतु एक टीम का गठन किया गया व अज्ञात आरोपीगणो की तलाश की गई, चोरी गये मोबाईल की पतारसी के लिए जिले की तकनीकी टीम से मदद ली गई। उक्त चोरी गये मोबाईल की लगातार सर्चिंग कर आरोपी प्रीतम पिता रामप्रसाद भील उम्र 30 साल निवासी कोनियाडांग थाना चाचौडा जिला गुना को दिनांक 09/09/20 को भैसवामाता जोड थाना लीमाचौहान से गिरफतार किया गया व आरोपी से चोरी गया सेमसंग कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल जप्त किया गया । आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर शेष मशरूका व साथी आरोपी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। 
           उक्त आरोपी प्रीतम पिता रामप्रसाद भील निवासी कोनियाडांग थाना चाचौडा का वर्ष-2012 मे थाना पचोर क्षेत्र से नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था जो घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था उक्त आरोपी का माननीय जेएमएफसी न्यायालय सारंगपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 239/13 धारा 363,366,323 भादवि मे स्थाई वारंट भी जारी किया गया था उक्त आरोपी 10 वर्ष से फरार चल रहा था जिसे उपरोक्त अपराध के साथ ही स्थाई वारंट मे भी गिर0 किया गया । जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । 
            उक्त मशरूका जप्त करने व आरोपी स्थाई वांरटी को गिर करने मे निरीक्षक डीपी लोहिया, उनि धर्मेन्द्र शर्मा, उनि रचना परमार, आर रामकैलाश दांगी, आर दिनेश किरार, आर सुनील जाट, आर अक्षय रघुवंशी , आर देवेन्द्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।
नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाला नकबजनी का आरोपी किया गिरफतार पुलिस से बचकर काफी समय से काट रहा था फरारी की जिंदगी नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाला नकबजनी का आरोपी किया गिरफतार पुलिस से बचकर काफी समय से काट रहा था फरारी की जिंदगी Reviewed by dainik madhur india on 11:54 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.