बरगवां में पीने के पानी को लेकर चल रही राजनीति एक माह से नलजल योजना ठप्प सरपंच सचिव ने साधी चुप्पी

बरगवां में पीने के पानी को लेकर चल रही राजनीति एक माह से नलजल योजना ठप्प सरपंच सचिव ने साधी चुप्पी

अनूपपुर/ संजीव मिश्रा  


जिले के जैतहरी जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में इन दिनों भारी राजनीति चल रही है जोकि अब अमानवीय कृत्यों से होकर गुजर रही है कहा जाता है की जल की जीवन है और इसके बिना सब सूना है बरगवां में ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे है जहां सरपंच सचिव की राजनीति का शिकार होकर ग्रामीण पानी पानी को मोहताज है अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के बरगवां का हाल सभी को पता है यहां भ्रष्टाचार में सरपंच सचिव के साथ कईयों के हाथ रंगें हुए है और अब सत्ता पक्ष का भपका देकर लोगो की मूलभूत सुविधायें भी छीनी जा रही है बरगवां के महीनों से बंद पडे नलजल योजना जिसकी षिकायत कलेक्टर अनूपपुर जनपद सीईओ एवं पंचायत के जिम्मेदारों की जा चुकी थी जिसकी सुघ किसी ने नही लिए क्या यह पेयजल संकट सत्ता पक्ष के नेताओं के कारण है जो कि पंचायत को मंत्री द्वारा संरक्षित कर चला रहे है और छोटे छोटे मामलों को बडा रूप् दिया जा रहा है प्रश्न यह उठता है कि सभी कहते है मैं विकास का मसीहा मैं फलाने लेकिन यहां पर सभी के दावों की पोल पेयजल समस्या खोल रही है सब को भ्रष्टाचार करने में मजा आता है कुछ भी हो पैसा आना चाहिए फिर जनता चाहे जाये तेल लेने अब इस मामले को लेकर विकास पुरूष के विकास करने वाले लोग कहां है और इतने दिनों से माह भर से ज्यादा पानी की समस्या किसी ने क्यों नही सुनी और किसी को दिखाई क्यों नही दिया सीधी सी बात है अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता निर्माण कराने के लिए ऐंडी चोंटी लगाकर काम ले आओ और मिलकर बंदबांट करो और यही प्रक्रिया वर्षो से चली आ रही है।

 
बरगवां में पीने के पानी को लेकर चल रही राजनीति एक माह से नलजल योजना ठप्प सरपंच सचिव ने साधी चुप्पी बरगवां में पीने के पानी को लेकर चल रही राजनीति एक माह से नलजल योजना ठप्प सरपंच सचिव ने साधी चुप्पी Reviewed by dainik madhur india on 6:26 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.